Saturday , 25 July 2026

पाक PM के चक्‍कर में आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिली बधाइयां

नई दिल्‍ली: पाकिस्‍तान में हाल ही में क्रिकेट के बाद राजनीति में प्रवेश करने वाले इमरान खान जल्द ही प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। लेकिन पाकिस्‍तान में हुए इस राजनीतिक बदलाव का खामियाजा आमिर खान के भांजे और एक्‍टर इमरान खान को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि पाकिस्‍तान का नया प्रधानमंत्री बनने के लिए इमरान खान को लोगों ने बधाइयां भेज दी हैं। एक्‍टर इमरान खान ‘जाने तू या जाने ना’ और ‘डेल्‍ही बैली’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। इमरान ने अपने साथ हुए इस वाकये का जिक्र खुद अपने इंस्‍टाग्राम पर किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

दरअसल हुआ ये कि एक्‍टर इमरान खान को मंगलवार को एक मैसेज आया, ‘प्रिय प्रधानमंत्री इमरान खान..’ और इसके बाद इस शख्‍स ने पूरी शिद्दत से बधाई भेजी, जिसका स्‍क्रीनशॉर्ट लेकर खुद इमरान ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ इमरान ने एक मजेदार कैप्‍शन भी लिखा, ‘मुझे लगाता है कि अब मैं इन बातों को इग्‍नोर नहीं कर सकता. मैं इसी हफ्ते कुछ नीतियां बनाता हूं. आपको इसकी जानकारी देता रहूंगा.’

 

 

 

 

 

इमरान खान के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले भी उनको लोग गलत मैसेज कर चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *