Wednesday , 28 October 2026

निकाह से इंकार करने पर महिला पर तेजाब डाला

जयपुर, 15 फरवरी : वैलेंटाइन डे पर जयपुर में एक युवक ने निकाह से इंकार करने पर एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। युवती, उसके बचाने का प्रयास कर रहा एक व्यक्ति और आरोपी तीनों की तेजाब से झुलस गये हैं। पुलिस ने पेशे से ऑटो चालक आरोपी महबूब को हिरासत में लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया कि महबूब कई वर्षों से महिला पर उसके साथ निकह करने के लिए परेशान कर रहा था। कल शाम वह एक मॉल में कार्यरत पीड़िता के पास पहुंचा और निकह के लिए पूछा। उन्होंने बताया कि महिला के इनकार करने पर महबूब ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। आरोपी पहले भी दो बार निकह कर उन्हें तलाक दे चुका है। पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तेजाब गिरने से झुलसी युवती, आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ करेगी। फिलहाल आरोपी पुलिस की निगरानी में है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *