Monday , 26 October 2026

नहीं थम रही सांसों की कालाबाजारी, गुरुग्राम में 70 हजार में बेचे जा रहे थे ऑक्सीजन के सिलेंडर

हरियाणा डेस्क: पूरे हिंदुस्तान में जहां लोग कोरोना की महामारी से जूझ रहे हैं उसी बीच ऑक्सीजन एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है हरियाणा के गुरुग्राम मैं क्राइम ब्रांच और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑक्सीजन गैस के सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है और कालाबाजारी करने वाले चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले काफी समय से क्राइम ब्रांच और स्वास्थ्य विभाग की टीम इन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपियों से 9 सिलेंडर भी बरामद किए

जिसके बाद चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच और स्वास्थ्य विभाग की टीम गिरफ्तार किया और इन आरोपियों से 9 सिलेंडर भी बरामद किए। वही मुख्य आरोपी अभी फरार है। बताया जा रहा है कि, ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कीमत जहां आमतौर पर 10 हजार से 12 हजार के बीच की है, वही इन ऑक्सीजन सिलेंडर रोको 70 हजार से 90 हजार के बीच में बेचा जा रहा था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *