एंटरटेनमेंट डेस्क: हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ 10 साल तक ऑस्कर में शामिल नहीं हो पाएंगे। दरअसल, ऑस्कर में अमेरिका के मशहूर कॉमेडियन और प्रोजेक्टर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के चलते विल पर ये प्रतिबंध लगाया गया। हॉलीवुड फिल्म अकादमी ने शुक्रवार को कहा कि उसके बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ऑस्कर के मंच पर प्रोजेक्टर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ को ऑस्कर समेत अपने किसी भी कार्यक्रम से 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के अध्यक्ष डेविड रुबिन और मुख्य कार्यकारी डॉन हडसन ने बयान में कहा, 94वां ऑस्कर कई लोगों के जश्न मनाने के लिए था, जिन्होंने पिछले साल अविश्वसनीय काम किया। लेकिन इस दौरान विल स्मिथ द्वारा किए गए अस्वीकार्य व्यवहार ने इन पर पानी फेर दिया।
विल ने रॉक को मारा था मुक्का
दरअसल, विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को ऑस्कर 2022 के स्टेज पर मुक्का मारा था. दरअसल, क्रिस ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। क्रिस ने जेडा के गंजेपन को फिल्म G.I. Jane से जोड़ते हुए जोक मारा था। यह बात जेडा और विल स्मिथ को पसंद नहीं आई थी। ऐसे में विल स्मिथ ने बीच शो में स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
