पूंडरी, 26 सितंबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल राजनीतिक नेतृत्व का कालखंड नहीं, बल्कि सेवा और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने की यात्रा है। किसान, युवा, महिला और गरीब सहित समाज के विभिन्न वर्गों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें मिलकर अपनी विधानसभाओं को विकसित बनाना होगा, ताकि विकसित और मजबूत भारत के लक्ष्य को और गति दी जा सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी टोल प्लाजा के पास औषधीय पौधा लगाकर नमो वाटिका का शुभारंभ किया। उन्होंने इस पहल के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान को पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया। नमो वाटिका में करीब 1000 पौधे लगाए जाएंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा भाव को संगठन और समाज की भागीदारी के साथ बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आमजन की भागीदारी बढ़ाते हुए सेवा के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जुटे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक को यह तय करना चाहिए कि वह अपने क्षेत्र में ऐसा कौन-सा कार्य कर सकता है, जिससे किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। यही सोच विकसित भारत के साथ विकसित विधानसभा के संकल्प को धरातल पर मजबूत करेगी।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने नमो सेवा पोर्टल के माध्यम से जनसेवा से जुड़ने के लिए 25 प्रकार के सेवा कार्यों का विकल्प दिया है। जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पंजीकरण, बुजुर्गों को साक्षर बनाने तथा युवाओं को करियर काउंसलिंग जैसी पहलों के माध्यम से कार्यकर्ता सीधे समाज के बीच सेवा कार्य कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के बीच निरंतर उपस्थित रहकर लोगों की जरूरतों से जुड़ना भी जरूरी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा संगठन जनसंपर्क को जनसेवा से जोड़ते हुए हर विधानसभा को विकसित विधानसभा बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी अमरपाल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, विधायक सतपाल जाम्बा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, कैलाश भगत, सुभाष हजवाना, मुनीष कठवाड एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
