नांगल चौधरी, 29 अप्रैल(रामपाल फौजी): नांगल चौधरी पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को करीब 40 लाख रुपये के एक किवंटल गांजे और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सल्फा सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपी युवक को नशे के समान सहित उसी के घर से गिरफ्तार किया। ASI कुलदीप ने गुप्त सुचना के आधार पर बीती शाम आरोपी के घर पर छापा मारा और उसे नशे के सामना के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नशा अधीनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वो नशे का सामान राजस्थान के अलवर से लेकर आया था जिसकी आगे स्पलाई की जानी थी। नांगल चौधरी पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली की मेघोत बींजा गांव के विक्रम गाँव मे अवैध गांजा बेचता है जिसपर नांगल चौधरी पुलिस ने तुरंत एक रेडिंग पार्टी तैयार कर आरोपी के घर रैड की ओर आरोपी से लाखों रुपये का जखीरा बरामद किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
