Sunday , 13 September 2026

देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी विकास केन्द्र हरियाणा में स्थापित।

देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी विकास केन्द्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बना है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। इजरायल के सहयोग से बने इस केंद्र में वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इजरायल के सहयोग से देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी विकास केन्द्र का उद्घाटन शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। इस केंद्र में वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ-साथ इस केन्द्र पर शहद की मूल्य वृद्धि के लिए भी शहद मिल्क, शहद आइसक्रीम, शहद बिस्कुट व शहद की टोफियां बनाने के प्रशिक्षण से लेकर उनकी मार्केटिंग के लिए भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां उपस्थित लोगों को सं‌बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ‌कि यह बड़े गर्व की बात है कि इजरायल के सहयोग से 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 25 एकड़ भूमि पर एकीकृत मधुमक्खी विकास केन्द्र स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए गंभीर है, उनके हित के लिए हर संभव कार्य करती है। उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि कृषि में विविधिकरण की ओर जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करना हमारा काम है और हम करेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *