Sunday , 13 September 2026

तीन शातिर महिलाओं ने दुकान से की 6 लाख के गहनों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के धौलपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर तीन महिलाओं ने सर्राफा व्यापारी को करीब 6 लाख रुपये का चुना लगा दिया। शातिर महिलाओं ने दुकान से करीब 80 ग्राम सोना चुराया। जैसे ही व्यापारी को इस घटना का पता चला उसके होश उड़ गए। संबंधित थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौका देखकर उठाई गहनों की थैली
अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं को तलाशा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि, सर्राफा व्यापारी प्रेमनारायण सोनी अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान तीन अज्ञात महिलाएं आई। जिनके मुंह साड़ी के छोर से बंधे हुए थे और देखने में तीनों महिलाएं अच्छे परिवार की लग रही थीं। इन महिलाओं ने दुकानदार से सोने के टॉप्स और अन्य गहने खरीदने की बात कही। जिस पर दुकानदार उन्हें सोने के आभूषण दिखाने लगा। तभी मौका देखकर एक महिला ने ग्राहकों के ऑर्डर पर बने गहनों के एक थैली को उठाकर चली गई। दुकानदार ने देखा कि थैली गायब है और उसके होश उड़ गए।

Read More Stories:

महिलाओं की तलाश जारी
इस घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और आसपास लोगों की तलाशी ली गई। लेकिन कुछ नहीं मिला फिर इसकी सूचना सरमथुरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में तीन महिलाओं में से एक महिला सोने के आभूषण के थैले को चुराती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इन शातिर महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *