Monday , 27 July 2026

CCTV: कार में सवार होकर आए युवक ने तोड़ी घर के बहार खड़ी बाइक

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ सेक्टर-20 में घर के बाहर खड़ी बाइक को गाड़ी में आया एक युवक तोड़कर चलता बना। इस बात से अनजान युवक को यह नहीं मालूम था कि उसकी यह करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ़ नज़र आ रहा है कि वाइट कार में सवार युवक सड़क पर गाड़ी को रोकता है और अपनी कार से बहार निकलता है। लाल रंग की टीशर्ट पहने इस युवक ने अपने हाथों में डंडा लिया हुआ है जिससे उसने घर के बाहर खड़ी बाइक को तोडा और दोबारा कार में बैठ कर रफूचक्कर हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना की शिकायत चंडीगढ़ सेक्टर-19 थाने में दी गईं है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है। युवक ने ऐसा क्यों किया फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है जिसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *