Sunday , 13 September 2026

दफ्तर में ही जाम टकराते पकडे गए आबकारी व कराधान विभाग के चार अफसर

चंडीगढ,7जुलाई। पंजाब के आबकारी और कराधान विभाग के चार अफसर शुक्रवार देर शाम अपने फिरोजपुर स्थित दफ्तर में ही जाम टकराते पकडे गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाकया फिरोजपुर के सहायक आबकारी व कराधान अधिकारी के कार्यालय का है। चार स्थानीय पत्रकारों के स्टिंग में विभाग के चार अधिकारी मदिरा सेवन करते पकडे गए। पत्रकारों ने इसका वीडिया बनाया ओर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मदिरा सेवन करते अधिकारी अपने मोबाइल फोन मौके पर ही छोडकर भाग छूटे थे। इस पर पत्रकारों ने जिला प्रशासन को सारी स्थिति से अवगत कराने के साथ-साथ उनके मोबाइल फोन भी सौंप दिए। एसडीएम हरजीत सिंह संधू के अनुसार चारों अधिकारियों को आरोपपत्र जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *