सवारी से भरे ऑटो को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो असंतुलित होकर पलट गया और दो महिलाओं व एक मासूम सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार राजगढ़ गांव के रहने वाले कुछ लोग ऑटो में सवार होकर रेवाड़ी आ रहे थे। जैसे ही आटो भडंग़ी गांव के समीप पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे आटो चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक में फसकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
