Friday , 30 October 2026

युवक के साथ हो गया बड़ा हादसा, Apple watch ने कुछ इस तरह से बचाई जान

इंटरनेशनल डेस्क- आए दिन देश-विदेश से कई तरह के अजीबोगरब मामले सामने आते रहते है इस बीच एक और मामला सामने आया जिसमे सिंगापुर में एक शख्स का बाइक चलाते समय एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के पश्चात् शख्स घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा तथा बेहोश हो गया। जिस वक़्त ये दुर्घटना हुई सड़क पर कोई दूसरा व्यक्ति नहीं उपस्थित था। मगर इस बीच शख्स के हाथ में बंधी घड़ी सक्रीय हो गई तथा उसने शख्स की ज़िंदगी बचा ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, 24 वर्षीय मोहम्मद फित्री अपनी गाड़ी से कहीं जा रहा था, तभी उसकी टक्कर एक वैन से हो गई तथा फिर वो सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना में घायल होने के पश्चात् फित्री बेहोश हो गया। घटनास्थल पर उस समय कोई नहीं था, जो उसे हॉस्पिटल पहुंचा सके। मगर इसी बीच फित्री के हाथ में बंधी हुई Apple सक्रीय हो गई तथा उसने फित्री का मूवमेंट ट्रैक कर लिया।

Read More Stories:

प्राइमरी कॉन्टैक्ट्स नंबर्स को किया डायल

टक्कर से सड़क पर गिरने के पश्चात् जब बहुत देर तक फित्री ने कोई हरकत नहीं की, तो घड़ी ने ऑटोमैटिक प्रोग्रामिंग के माध्यम से इमरजेंसी सर्विस को कॉल लगा दी।वही इतना ही नहीं घड़ी ने फित्री के कुछ प्राइमरी कॉन्टैक्ट्स नंबर्स को भी डायल कर दिया जिसमें उनकी गर्लफेंर्ड भी शामिल थी। दरअसल, एप्पल स्मार्टवॉच ने शख्स के झटके से गिरने की मूवमेंट रिकॉर्ड कर लिया था तथा फिर जब बहुत देर तक शख्स ने कोई हरकत नहीं की तो खुद ही इमरजेंसी सर्विस तथा प्राइमरी कॉन्टैक्ट्स का नंबर डायल कर दिया। इस प्रकार दुर्घटना के पश्चात् सिंगापुर सिविल डिफेंस फोर्स मौके पर पहुंच गई तथा फित्री को हॉस्पिटल ले गई। जहां उसका उपचार किया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *