Thursday , 29 October 2026

डायरी संचलकों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, किया रोड जाम

यमुनानगर, 12 नवंबर(वीणा अरोड़ा): यमुनानगर के गांव दडवा में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की निकासी को लेकर परेशान डेयरी संचालकों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार हाल ही मेें प्रशासन ने शहर से गाय भैंसों को निकालकर यहां शिफ्ट कर दिया था लेकिन गंदे पानी की निकासी से परेशान डेयरी संचालकों ने अपनी गाय भैंसो को यहाँ से शिफ्ट करने का फैसला लिया। शिफ्टिंग के दौरान एक भैंस गंदे पानी के नाले में गिर गई जिसे कई लोगों की मदद से बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन इस पर डेयरी संचालको का गुस्सा प्रशासन के प्रति फुट पड़ा और उन्होंने स्टेट हाईवे अंबाला सहारनपुर पर जाम लगा दिया

इतना ही नहीं गलियों के बीच जमा गंदे पानी की बदबू से यहां रहने वाले लोग भी काफी परेशान हैं। ऐसे में डेयरी संचालको ने गाय व भैंसों को वापिस शहर ले जाने का फैसला लिया, लेकिन भैंसों को ले जाते समय एक भैंस गंदे पानी के नाले में गिर गई। जिसे लोगों की मदद से बाहर तो निकाला गया लेकिन बाद में गुस्साए डेयरी संचालको ने स्टेट हाईवे अंबाला सहारनपुर पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हालाकि इस जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई लेकिन नराज डेयरी संचालको ने जाम नही खोला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेयरी संचालको को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने। जब पुलिस ने सख्ती से काम लिया तब जाकर डेयरी संचालको ने जाम खोल दिया।

डेयरी संचालको की मांग है कि गंदे पानी की निकासी की समस्या को दूर किया जाए। गुस्साए डेयरी संचालको ने प्रशासन से मौत की गुहार लगाई और कहा कि वो अपने पशुओं को इस कदर तड़पते हुए नहीं देख सकते।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *