टोहाना, 22 दिसंबर: टोहाना में एक महिला की स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों को जरूरी निर्देश जारी कर इसकी रोकथाम के उपाय व जनता में जागरूकता फैलाने का काम तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार टोहाना रेलवे रोड स्थित कॉलोनी निवासी करीब 47 वर्षिय महिला को बुखार व खांसी की शिकायत के बाद ईलाज के लिए हिसार ले जाया गया था जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद विभाग ने उस के सैंपल रोहतक पीजीआई जाँच के लिए भेजे थे। रिपोर्ट आने पर मालूम हुआ कि महिला की मौत स्वाईन फलू की वजह से हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कॉलोनी का सर्वे करवा कर उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। फिलहाल कोई मरीज अभी इस संबध में नही पाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
