Wednesday , 9 September 2026

झज्जर में RMC प्लांटो पर सीएम फ्लाईंग की रेड ! प्रदूषण नियंत्रण विभाग को साथ लेकर खंगाला रिकॉर्ड !

बहादुरगढ़ में SS बिल्डर्स के RMC प्लांट पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग और सीएम फ्लाईंग, CID की साझी रेड पड़ी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झज्जर:-झज्जर के बहादुरगढ़ कानून कायदों का उल्लंघन कर धडल्ले से चल रहे RMC प्लांटो पर सीएम फ्लाईंग की टीम ने छापेमारी की। बहादुरगढ़ में SS बिल्डर्स के RMC प्लांट पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग और सीएम फ्लाईंग, CID की साझी रेड पड़ी है। रेड के दौरान पाया गया कि RMC प्लांट के पास ना तो CLU है और ना ही प्रदूषण नियंत्रण विभाग की NOC है। मौके पर बिजली का थ्री फेस कनेक्शन भी लगा हुआ है। खुले में बिल्डिंग मैटिरियल पड़ा हुआ था। तेज हवाओं के साथ बिल्डिंग मैटिरियल से धूल उड़ रही थी।

सीएम फ्लाईग टीम ने मौके पर मिली कमियों के आधार पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, जीएसटी विभाग और बिजली विभाग को भी मौके पर ही बुला लिया। बिजली विभाग से बिजली का कनेक्शन देने की रिपोर्ट तलब की जाएगी कि आखिर बिना सीएलयू के गैरकानूनी तरीके से चल रहे आरएमसी प्लांट को कनेक्शन कैसे दिया गया।

हालांकि प्रदूषण नियंत्रण विभाग बिना एनओसी के चल रहे आरएमसी प्लांट को नोटिस दे चुका है। लेकिन उसके बाद भी नियमों के तहत एनओसी नही ली गई।

अमित दहिया SDO प्रदूषण नियंत्रण विभाग

फिलहाल प्रदूषण विभाग की टीम ने खामियों के आधार पर आरएमसी प्लांट को बंद करने के लिए चंडीगढ़ पत्र लिख दिया है। जल्द ही नियमों के खिलाफ चल रहे आरएमसी प्लांट बंद कर दिए जाएंगे । इससे पहले झज्जर में भी आरएमसी प्लांट सील किए जा चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *