Sunday , 1 November 2026

जेल में जाकर अनुभव इकट्ठा कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा: अनिल विज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चादर तान कर सोने के बयान और जमानत होने के बाद जगाधरी जेल में जाकर कांग्रेसी नेता निर्मल सिंह से मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हुड्डा जेल में जाकर अनुभव इकट्ठा कर रहे हैं की जेल में जाने के बाद क्या-क्या करना पड़ता है ? और कैसे करना पड़ता है। विज ने हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए कहा की हुड्डा को पता है कि वहां एक ही चादर में सोना पड़ेगा और जल्दी ही हुड्डा जेल में जाने वाले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए विज ने कुमारी शैलजा के दलित के घर भाजपाइ नेताओं द्वारा खाना खाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के MLA, MP कहीं भी जा कर खाना खाएं उससे कांग्रेस को क्या तकलीफ है।

अभय चौटाला के गैर भाजपा और कांग्रेसी पार्टी के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनने और मायावती द्वारा उसका नेतृत्व करने के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह अभय चौटाला को तय करना है कि उन्होंने बसपा के साथ समझौता किया है। अब उनको किस दल के साथ जाना है? विज ने कहा कि अब जिस तरह की वह बातें कर रहे हैं वह किसी प्रकार से जायज नजर नहीं आती। अभय चौटाला द्वारा तीसरे मोर्चे की मायावती द्वारा प्रधानमंत्री बनने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक जुमला बोला की सूत ना कपास जुलाहों में लठम लट्ठ। विज ने कहा कि अभी तो ऐसे हालात ही नहीं है कि कोई देश का प्रधानमंत्री या प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सके।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *