यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कोतवाली इलाके में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोहल्ले में दो दिन से लापता आठ वर्षीय मासूम बच्ची का शव पड़ोसी के मकान में लोहे के बक्से में बंद मिला। आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गया था। बदबू आने पर पड़ोसी ने छत के रास्ते मकान में कूदकर बक्सा खोला, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ताला तोड़कर बच्ची के शव को बाहर निकाला
सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ताला तोड़कर बच्ची के शव को बाहर निकाला। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है। उधर, आरोपी मोहल्ले में ही घूमता मिल गया जिसकी लोगों ने जमकर धुनाई की। पुलिस को उसे सुरक्षित निकालने के लिए लोगों पर बंदूक तक ताननी पड़ी। मोहल्ला निवासी मजदूर की आठ वर्षीय पुत्री दो दिसंबर की शाम करीब चार बजे अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बच्ची का सुराग न मिलने पर तीन दिसंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

लोगों ने आरोपी की कर डाली जमकर धुनाई
शनिवार को बच्ची के पड़ोस में ही एक मकान से बदबू आने पर दूसरे पड़ोसी को शक हुआ। छत के रास्ते से पड़ोसी युवक उसके मकान में दाखिल हुआ। घर में रखे एक लोहे के बक्से में बच्ची का शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। इसी दौरान आरोपी भी गली में पहुंच गया, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। गनीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को बचाकर कोतवाली ले आई। इस दौरान मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
