हिसार 28 अप्रैल 2019 : हिसार के उकलाना में हिसार लोकसभा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के पिता कुलदीप बिश्नोई ने आज उकलाना हलके के कई गांव में दौरा किया। बट दें कि इस दौरान उन्होंने लोगो से वोट की अपील भी की। मौके पर उकलाना के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व आमजन से कुलदीप बिश्नोई को रूबरू करवाया। लोगो को सम्भोधित करते हुए पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक जन हितेषी पार्टी है और यही पार्टी देश का भला भी कर सकती है उन्होंने भाजपा पर अपने शासनकाल में लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर बनाने का आरोप लगते हुआ कहा कि आज के दिन सभी लोग अपना सोच समझकर वोट दें ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चुनाव प्रचार के बारे पूछे जाने पर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनका चुनाव प्रचार अभियान काफी अच्छा चल रहा है उन्होंने दावा करते यह भी कह डाला कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी का बड़ा लीडर हिसार में जरूर आएगा।भाजपा पर कड़े आरोप लगाते हुए बिश्नोई ने कहा कि भाजपा ने पिछले 4:30 साल में मात्र 18000 युवकों को नौकरी दी है जिसमें से 6000 युवकों ने नौकरी को स्वीकार नहीं किया है उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से आज लोग केवल दुखी है। साथ ही उन्हीने कांग्रेस पार्टी के प्रचार में कहा कांग्रेस पार्टी ने सप्ताह के दौरान लाखों युवाओं को नौकरी का नौकरी देने का काम किया था पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल ने अपने शासन के दौरान प्रदेश को नंबर वन बनाने का काम किया था और प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य करवाए थे उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसानों की दुर्दशा हो रही है किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
