Thursday , 10 September 2026

गुरुद्वारा साहिब में थी भिंडरावाले की फोटो इसलिए नहीं गया: सीएम मनोहर लाल

करनाल़, (मैनपाल)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के डाचर गांव गुरुद्वारे में ना जाने से सिख समुदाय में रोष है। इससे नाराज सिख समुदाय के लोगों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के शीशे तोड़े और उत्पात मचाया। वहीं गुरुद्वारा साहिब में न जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के अंदर खालिस्तान समर्थक भिंडरावाले की फोटो लगी थी। मैंने सिख समाज के लोगों से उक्त फोटो हटाने के लिए कहा था। लेकिन समाज के लोगांे ने फोटो को नहीं उतारा। जिसके बाद मैंने गुरुद्वारा साहिब जाने से मना कर दिया। वहीं सिखों पर मामला दर्ज होने पर मुख्यमंत्री ने कहा जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *