Tuesday , 28 July 2026

गुरुग्राम कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी 17 समस्या, 14 समस्याओं का हुआ मौके पर ही किया निवारण !

हरियाणा डेस्क:- गुरुग्राम के स्वतंत्रता सेनानी भवन में आज कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई कृषि मंत्री जेपी दलाल की अध्यक्षता में कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इस बैठक में शहर की 17 समस्याओं को रखा गया और इसमें से 14 समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। नगर निगम, पुलिस, प्रदूषण विभाग व अन्य विभागों की इस बैठक में कई समस्याएं थी जिस पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने यहां पहुंचे शिकायत कर्ताओं से उनकी शिकायतें सुनी और उसके बाद अधिकारियों से इन सभी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर मौके पर ही उनका निवारण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों की बात नहीं करती बल्कि लोगों को मुद्दे से भटकाती है । विदेशी धरती पर देश का अपमान करना बहुत गलत बात है भारत देश के अंदर सभी लोगों को बोलने का अधिकार है । लेकिन किसी को अधिकार नहीं कि वह विदेशी धरती पर देश का अपमान करें। कांग्रेस संसद में मुद्दे की बात नहीं करती बल्कि मीडिया में रहने के लिए बेवजह माहौल बनाने की कोशिश करती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *