नेशनल डेस्क: सानिया मिर्जा ने अचानक से संन्यास की घोषणा कर दी है। जिससे उनके फैंस मायूस हो गए हैं। भारत के लिए तमाम विंबलडन जीतने वाली इस खिलाड़ी ने बुधवार को ऐलान किया कि यह सीजन उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी सीजन होगा। इसके बार पर टेनिस को अलविदा कह देंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी हार के बाद सानिया ने यह ऐलान किया
ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी हार के बाद सानिया ने यह ऐलान किया है। सानिया ने कहा है कि उनके शरीर के ऊर्जा का स्तर गिर रहा है। फिटनेस कम होती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं एक-एक सप्ताह खेल रही हूं। पता नहीं कि मैं पूरे सीजन खेल भी पाऊंगी या नहीं लेकिन मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन खेलती रहूं।

सानिया ने अपने करियर में 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं
सानिया ने अपने करियर में 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विंबलडन यूएस ओपन का खिताब जीता है। इसके अलावा तीन खिताब मिक्सड डबल में भी जीते हैं। ये खिताब 2009 का ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन 2014 में यूएस ओपन का खिताब है। सानिया सिंगल्स खेलना कई साल पहले ही छोड़ चुकी हैं। अब इस सीजन के बाद वह डबल्स में खेलते हुए भी नहीं दिखेंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
