Saturday , 12 September 2026

गांव गोरखपुर में शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग, बाल बाल बचे ठेका कर्मी

फतेहाबाद के भूना इलाके में बदमाशों का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा,,,,,,,,एक तरफ तो भांभू गैंग के सरगना के साथ-साथ कई अन्य बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं,,,,,, लेकिन इसके बावजूद भी भूना में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि बिना किसी डर के वे वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं,,,,,,,,बतादें कि गांव गोरखपुर में बाइक सवार बदमाशों ने शराब के ठेके पर गोलियों की बरसात कर दी,,,,,,वही इस फायरिंग की घटना में ठेके के बाहर बैठे ठेका कर्मी बाल बाल बच गए,,,,,लेकिन फायरिंग की ये घटना ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई,,,,,,,,जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,,,,,, और घटना की जांच शुरु कर दी,,,,,मामले में डीएसपी ने कहा कि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है,,,,,लेकिन वे अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटे हुए हैं,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बतांदे कि इससे पहले भी भूना में बदमाशों द्वारा एक व्यापारी को गोली मारने तथा दूसरे मामले में एक व्यापारी को पत्र भेजकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले सामने आ चुके हैं,,,,,,,, जिसके बाद पुलिस ने भूना इलाके में सक्रिय कुछ बदमाशों और उनके सरगना को काबू भी किया था,,,,,,लेकिन ताजा घटनाक्रम के बाद लोगों में एक बार फिर से रोष और डर का माहौल बना हुआ हैं

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *