Thursday , 29 October 2026

हरियाणा के ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति लाने की तैयारी: अनिल विज का विजन एक्शन में

चंडीगढ़, 17 अप्रैल: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के बिजली क्षेत्र को आमूलचूल परिवर्तन की राह पर ले जाते हुए नए और क्रांतिकारी कदमों की घोषणा की है। चंडीगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में विज ने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों को 24 घंटे निर्बाध और पूर्ण वोल्टेज वाली बिजली मुहैया कराई जाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए विज ने हर मंगलवार को “बिजली अदालत” लगाने के आदेश दिए हैं, वहीं बिजली चोरी रोकने के लिए निरीक्षण टीमों को बॉडी कैमरा पहनने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, गलत बिलिंग के 57,717 मामलों को एक महीने में ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है।

राज्य में खराब ट्रांसफार्मर अब शहरी क्षेत्रों में 1 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे में बदले जाएंगे। वहीं, पुराने डिफॉल्टर कनेक्शन का डेटा आधार से लिंक कर उपभोक्ताओं को ट्रेस करने की योजना है।

बिजली चोरी के मामलों में चार्जशीट दाखिल कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विज ने साफ कहा है—अब लापरवाही नहीं चलेगी, हर उपभोक्ता को समय पर सेवा और जवाबदेही चाहिए। हरियाणा का ऊर्जा क्षेत्र अब बदलाव के दौर में है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *