रेवाड़ी के कसौला चौक के पास स्थित गांव बखापुर में खेत में पड़ी स्क्रैप (कबाड़)के ढेर में अचानक आग लग गयी। स्क्रैप में लगी आग की चपेट में खेतों मे खड़ी गेहूं की फसल भी आ गई और फसल जल कर राख हो गई। आग की सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फोन करने के एक घंटे बाद पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई लेकिन तब तक फसल जल कर राख हो चुकी थी। आग बुझाने में गांव के लोगों ने भी मदद की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आग इतनी भीषण थी की तीन घण्टे की कड़ी मशक्त के बाद फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
खेतों के ऊपर से हाईटेंशन कि बिजली की तारे भी गुजर रही थी जिसके कारण एक बड़ा हादसा हो सकता था। फ़िलहाल आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
