नेशनल डेस्क: टोक्यों ओलंपिक्स में वभारत की और सिल्वर मेडल की उम्मीदें एक बार फिर टूट गई हैं। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया (65 किग्रा) ओलंपिक सेमीफाइनल में अजरबेजान के हाजी अलीयेव से 5-12 से हार गए। पुनिया अब शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे। ईरान के मुर्तजा चेका घियासी को पछाड़कर पुनिया सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अलीयेव तीन बार के विश्व चैम्पियन और रियो खेलों के ब्रॉन्ज मेडल विजेता रहे हैं। अलीयेव ने बजरंग पुनिया को 12-5 से हराया। शुरुआती मिनट में ही बजरंग ने एक पॉइंट की बढ़त बना ली थी। लेकिन, अजरबैजान के पहलवान ने बजरंग पर उन्हीं का दांव लगा दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
