राम रहीम की सबसे क़रीबी माने जाने वाली हन्नीप्रीत अब सलाखों के पीछे है। इस बात को पुख़्ता करने के लिए इन दिनों पुलिस स्टेशन और लॉकअप रूम के अंदर से हन्नीप्रीत की तस्वीरें वायरल की जा रही है। लेकिन यह सवाल हर किसी की ज़हन में उठ रहा है कि ऐसा क्यूँ किया या करवाया जा रहा है। प्रथम तहलका ने इस बात का विश्लेषण किया तो कुछ सवाल सामने निकल कर आए जिनसे इस बार पुलिस बचना चाहती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!*ये हैं वो मुख्य कारण*
सबसे पहला और बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग इस बार उन सभी आरोपों से बचना चाहता है जो राम रहीम को हिरासत में लिए जाने के वक़्त पुलिस पर खड़े हो रहे थे । जिनमे मुख्य रूप से यह बात उठ रही थी कि राम रहीम को VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। लेकिन इस बार जो तस्वीरें वायरल की जा रही हैं उनमें यही दिखाया जा रहा है कि हन्नीप्रीत को किसी भी तरह का VIP ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा।
वहीं राम रहीम के नक़ली होने की बातों ने भी ख़ूब चर्चा बटौरी थी । कहीं इस बार भी ऐसी कोई अफ़वाह न फैले इसलिए भी बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें वायरल की जा रही हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
