हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 65 बायपास रोड पर महाराजा पैलेस के सामने दो डंपर आपस में भिड़ गए। इसके चलते एक डंपर का डीजल का टैंक फट गया और आग लग गई. इस आग ने बाद में दूसरे डंपर को भी चपेट में ले लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आग लगने के बाद सामने जा रहे डंपर का चालक और उसका परिचालक कूद गया। जिसके चलते उसकी जान बच गई। लेकिन पीछे डंपर चालक नहीं निकल सका और वह डंपर के अंदर ही जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई।
दरअसल, फरीदाबाद के सेक्टर 65 बायपास रोड पर महाराजा पैलेस के सामने यह घटना पेश आई है। दो डंपर बायपास रोड पर जा रहे थे. इस दौरान एक डंपर की भिड़ंत दूसरे से हो गई। एक डंपर का चालक उसी में फंस गया और उसकी जलने के चलाते दर्दनाक मौत हो गई। यह डंपर रोड़ी से ही भरा हुआ था. अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले डंपर चालक को नींद आ गई होगी और उसने अगले डंपर में टक्कर मार दी, जिसके चलते आग लग गई। हादसे में दोनों डंपर बुरी तरह जलकर स्वाह हो गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
