11 April 2019
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रोहतक : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में लगी हैं और चुनाव में लोगों के समर्थन के लिए या यूँ कहे लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान तीन साल पुराने जाट आंदोलन पर फोकस रखा और जाटों को अपनी ओर खींचने का हर संभव प्रयास किया। अभय चौटाला ने अपने सम्बोधन में कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के समय इनेलो को छोड़कर सभी दलों ने छुपने का काम किया था। इनेलो ही एक ऐसा दल था जिसने आरक्षण के दौरान धरने पर जाकर समर्थन दिया।
बता दें, अभय चौटला झज्जर पार्टी कार्यालय में आयोजित रोहतक लोकसभा के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे जहाँ उन्होंने इनेलो को देवीलाल का लगाया पौधा बताया। साथ ही अभय चौटला ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने जाट आरक्षण को ढाल बनाकर एक विशेष वर्ग को समाज से काटने का काम किया। अभय स चौटाला ने कहा कि आरक्षण के दौरान मारे गए व जेल गए युवकों के परिजनों के साथ सरकार ने न्याय नहीं किया। अभय चौटाला ने बातों ही बातों में यह भी कहा कि इनेलो केंद्र में चाहे किसी की भी सरकार बने लेकिन अपना समर्थन उसे देगी जो किसानों की स्वामीनाथन रिपोर्ट काे लागू करने का काम करेंगे और किसान का कर्जा एक कलम से माफ करेंगे।
प्रथम तेहेलका की सभी खबरों के लिए और हमारे facebook और youtube चैनल्स से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
