पंजाब डेस्क: पंजाब के पठानकोट में बीती रात एक रहस्यमयी रोशनी ने लोगों को कई घंटो तक परेशान कर दिया। ये रोशनी शाम 7 बजे के आसपास दिखाई दी जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। इस घटनाक्रम को कुछ लोगों ने कैमरे में रिकार्ड कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वायरल हुई पोस्ट
लोगों की खींची गई तस्वीर और घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर फौरन वायरल हुआ। इसकी तस्वीरों के साथ लोगों ने लिखा कि अभी-अभी पठानकोट में एक रहस्यमयी रोशनी आसमान में देखी गई है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक उन्होंने आसमान में तेज रफ्तार से जाती हुई एक चमकीली चीज देखी। जो काफी लंबी थी, बिल्कुल ट्रेन के आकार की तरह। ये आसमान में चल रही किसी ट्रेन जैसी दिख रही थी। जिसकी रोशनी बेहद तेज थी। हमने इस तरह की कोई चीज जिंदगी में पहली बार देखी. इस घटनाक्रम को लेकर 56 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
