Saturday , 12 September 2026

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 77 पर्यवेक्षक तैनात, 4 जून को राहुल गांधी की अहम बैठक

चंडीगढ़ | 2 जून 2025 |  हरियाणा कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक मंथन शुरू हो चुका है। आगामी संगठनात्मक बदलावों के मद्देनज़र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने 77 पर्यवेक्षकों की बड़ी फौज तैनात कर दी है, जो प्रदेश के सभी 22 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया को अंजाम देंगे। ये कवायद ऐसे समय में हो रही है, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 जून को चंडीगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ खास बैठक करने वाले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी की रणनीतिक बैठक – 4 जून को चंडीगढ़ में

राहुल गांधी का चंडीगढ़ दौरा पहले से तय है। वे यहां सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस नेताओं और पर्यवेक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक करीब 45 मिनट चलेगी जिसमें जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया, मापदंड और फार्मूला तय किया जाएगा। इसी दिन वे दिल्ली वापस लौट जाएंगे।


कौन-कौन हैं नियुक्त पर्यवेक्षक?

HPCC अध्यक्ष चौ. उदयभान और प्रभारी बीके हरिप्रसाद की सहमति के बाद जारी हुई सूची में शामिल हैं:

  • तीनों कार्यकारी अध्यक्ष – जितेंद्र कुमार भारद्वाज, रामकिशन गुर्जर, सुरेश गुप्ता

  • पूर्व विधायक, पूर्व CPS और विधानसभा चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार

  • कुल 69 HPCC पर्यवेक्षक, 21 केंद्रीय पर्यवेक्षक और 8 सहायक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

इनमें दिव्यांशु बुद्धिराजा, बलबीर सिंह वाल्मीकि, रमन त्यागी, मनवीर कौर गिल, प्रो. संपत सिंह, परमिंद्र सिंह परी, कृष्ण सातरोड़, नाहर सिंह संधू जैसे नाम प्रमुख हैं।


सभी गुटों का संतुलन साधने की कोशिश

पर्यवेक्षकों की इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा के खेमों के नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी प्रभारी ने सभी वरिष्ठ नेताओं से उनके पसंदीदा नाम मांगे थे, ताकि गुटबाजी को संतुलित किया जा सके।


जिलाध्यक्ष चयन – कांग्रेस का नया संगठनात्मक प्लान

हर जिले में अब नए जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे और इसके लिए स्थानीय व केंद्रीय पर्यवेक्षक मिलकर प्रक्रिया को अंजाम देंगे। यह पहल हरियाणा कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत ग्राउंड नेटवर्क देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *