Saturday , 31 October 2026

भिवानी में कार-ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 5 दोस्तों सहित 6 की मौत

हरियाणा के भिवानी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बलेनो कार में अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे पांच युवकों की मौत हो गई। इस दर्ददनाक हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है। दरअसल कार में दोस्त को घर छोड़ने जा रहे युवक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। एक शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार युवक अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर के क्लीनर और कार सवार एक अन्य युवक की इलाज के लिए ले जाते हुए मौत हो गई। मृतकों की पहचान लाडियानाली गाँव निवासी प्रदीप (30), गांव इंदीवाली निवासी रवी (22), नारनौंद के रहने वाले जितेंद्र (30), बुडेड़ा गांव निवासी विकास (28) और नसीब (27) के रूप में हुई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *