चंडीगढ,4नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांगडा जिले के चम्बी में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है। यही कारण है कि इसके वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार से भाग रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने भाग्य पर छोड दिया है।
मोदी ने इस रैली में भी भ्रष्टाचार को मुद््दा बनाते हुए कांग्रेस पर प्रहार किए। उन्होंने कांग्रेस को दीमक करार देते हुए कहा कि आगामी नौ नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन चैथाई बहुमत देकर ऐसी पार्टी का सफाया कर दें। नोटबंदी के दिन को काला दिवस के रूप में कांग्रेस के फैसले पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस काला धन दिवस मनायेगी और उनके पुतले जलायेगी क्योंकि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके संघर्ष से नाराज है।
उन्होंने कहा कि गरीब व मध्यवर्ग के लोग अपने काम पर लौट आए है। लेकिन बेईमान उनसे नाराज हैं और बदला लेना चाहते है। उन्होंने इन लोगों को कैश बैंकों में जमा करवाने को मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का विकास तब तेज हुआ था जबकि प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे और केन्द्र में अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार थी। वाजपेयी सरकार ने धूमल सरकार को धन दिया और प्रदेश का विकास हुआ। अब वे और धूमल हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढायेंगे। प्रदेश में ढांचागत विकास ओर पर्यटन विकास की जरूरत है। चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का पता नहीं चलेगा। उन्होंने कई चुनाव देखे हैं लेकिन लोगों में ऐसा उत्साह पहले नहीं देखा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
