Sunday , 26 July 2026

सीआईए पुलिस ने चोर गिरोह के मास्टर माइंड को किया गिरफ्तार

भिवानी सीआईए पुलिस ने बीएसएनएल की केबल चोरी करने वाले अंतराज्यीय चोर गिरोह का भांडाफोङ करने में बङी कामयाबी हासील की। खास बात ये है कि ये गिरोह बीएसएनएल के नकली कर्मचारी बनकर रात को मुरम्मत के नाम पर लाखों रुपये की किमती  केबल चुरा लेते थे। फिलहाल पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है।
बता दें कि भिवानी में 20 फरवरी की रात के बीएसएनएल का सारा सिस्टम ठप हो गया था। सूबह पता चला कि किसी ने केबल ही चोरी कर ली है जिससे शहर के 80 फिसदी टेलिफोन ठप हो गए। बीएसएनएल अधिकारियों ने मामले की शिकायत सिट थाना पुलिस में दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि करीब दो दर्जन लोग बीएसएनएल कर्मचारियों की ड्रेस में तथा लाईट वाले रिफ्लेक्टर लेकर जेसीबी की मद्द से करीब 470 मीटर की 25-30 लाख रूपये किमत की केबल चोरी कर ले गए। इस प्रकार फिल्मी अंदाज में चोरी करते समय आने-जाने वाले राहगीर भी इन चोरों की असलीयत पता नहीं कर पाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *