Monday , 27 July 2026

कर्मचारी महासंघ 21 अगस्त को करेगा 1 दिन की हड़ताल

फतेहाबाद। 29 मई(जितेंद्र मोंगा): कर्मचारी महासंघ की ओर से फतेहाबाद में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और हाल ही में सरकार की ओर से आईएएस अधिकारियों के भत्ते बढ़ोतरी को लेकर जो पत्र जारी किया गया था, उसकी प्रतियों को कर्मचरियों ने आग के हवाले कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि वह अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा सरकार की ओर से सिर्फ आईएएस अधिकारियों के भत्ते बढ़ाकर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच खाई पैदा की है। जिसके चलते आज उन्होंने आईएएस अधिकारियों के भत्ते बढ़ोतरी को लेकर जारी किए गए प्रदेश सरकार के पत्र की प्रतियां जलाई है। कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान मुंशीराम कंबोज ने बताया कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को ना मानकर टकराव की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना गया तो कर्मचारी महासंघ 21 अगस्त को 1 दिन की हड़ताल करेगा और अगर सरकार फिर भी नहीं चाहती तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी कर्मचारी जा सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *