Sunday , 26 July 2026

इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को नहीं मिला योग कार्यक्रम का निमंत्रण

20 जून(जितेंद्र मोंगा): इनेलो के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया की ओर से फतेहाबाद में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने 24 जून को फतेहाबाद में होने वाले सीएम के राहगिरी कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े किए और वहीं योग दिवस को लेकर भी विधायक महोदय का दर्द झल्का।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्रकारों से बातचीत में बलवान सिंह दौलतपुरिया ने बताया कि 21 जून को यानि वीरवार को होने वाले योग दिवस को लेकर उनके पास कोई भी अधिकारिक तौर पर निमंत्रण नहीं आया है। उन्हें मीडिया के जरिए ही इसका पता चला है कि फतेहाबाद में योग दिवस कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ऐसे कार्यक्रमों पर ध्यान दे रही है। जबकि उसे जनता के मुद्दों को उठाना चाहिए और लोगों की समस्याओं को दूर करना चाहिए।

सीएम मनोहर लाल 24 जून को फतेहाबाद राहगिरी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम का कार्य भार काफी बड़ा होता है और ऐसे कार्यक्रमों में सीएम जनता का पैसा बर्बाद कर रहे है। जिस समय को जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए उस समय का भी सदुपयोग नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले की कई मांगे हैं, जिसको लेकर वह कई बार मांग पत्र मुख्यमंत्री महोदय को सौंप चुके है, लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। मेडिकल कॉलेज को लेकर भी फतेहाबाद की मांग पूरी नहीं की गई। फतेहाबाद में ट्रामा सेंटर बनाने को लेकर भी वह कई बार मांग पत्र सौंप चुके है। ऐसी कई मांगे हैं, जिसको लेकर उनके मांग पत्र दिया जाने के बाद भी सरकार ने इस ओर कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी की ओर से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *