आखिर 5 साल बाद जोधपुर अदालत ने आशाराम को रेप के मामले में दोषी करार दे दिया है। हालांकि अभी तक सजा का एलान नही हुआ है। लेकिन केंद्र सरकार के अलर्ट के बाद आशाराम के आश्रमों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हरियाणा सरकार पहले ही रामपाल व राम रहीम के मामले में काफी फजीहत झेल चुकी है। इसलिए सुरक्षा के मामले में कोई कोताही बरतने को तैयार नही है। रोहतक के बोहर स्थित आश्रम के बाहर आज सुबह से ही पुलिस तैनात थी। लेकिन जैसे ही आशाराम को दोषी करार दिया गया, काफी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। आश्रम के अंदर अनुयायी भी आशाराम को राहत के लिए प्रार्थना करते नजर आए। हालांकि आश्रम में अनुयायियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और अपनी पूजा करते नजर आए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
