सिरसा, 9 जुलाई(सुरेंद्र सैनी): सिरसा के गांव खैरेकां के पास आज एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हालाँकि इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटे आई हैं जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्ति सिरसा के गांव पन्नीवाला मोटा के निवासी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चश्मदीद जगदीश कुमार ने बताया कि सिरसा के गांव खेरेका की तरफ से आ रही एक कार अचानक अनियत्रित हो गई और घग्गर नदी के किनारों पर बनी रेलिंग को तोड़ते हुए घग्गर नदी में जा गिरी। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी और लोग अपने स्तर पर बचाव कार्य में जुट गए। सुचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंच गई। कार में सवार आपस में पिता पुत्र है जिन्हें सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
