फिरोजपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई छानबीन से खफा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पंजाब में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रही है। वहीं मामले से खफा पार्टी कार्यकर्ताओं ने फ़िरोजपुर में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष पदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की।
मालवा के उप इंचार्ज सुखराज गोरा ओर जिला इंचार्ज मलकीत थिंद ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के साथ धक्केशाही कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर बिना सुचना दिए दिल्ली पुलिस को भेजा ओर घंटों तक पूछताछ की, जिससे पार्टी कार्यकर्ता काफी खफा है,जिस लिए ये प्रदर्शन किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
