Monday , 27 July 2026

फरीदाबाद: वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, प्रशासन को दी ये चेतावनी

हरियाणा डेस्क: पूरे देश के साथ-साथ दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी कोरोना का कहर कम नहीं है लेकिन कोरोना महामारी के दौरान फ्रंटलाइन में आकर काम करने वाले सफाई कर्मचारी इन दोनों कोरोना की नहीं बल्कि वेतन ना मिलने की मार झेल रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

4 दिन से नगर निगम में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी

सफाई कर्मचारी पिछले 4 दिन से नगर निगम में प्रदर्शन कर वेतन देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि, उन्हें वेतन देना तो दूर नगर निगम के कमिश्नर यशपाल यादव ने आकर उनसे बात भी नहीं की जिसके चलते उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनका वेतन नहीं मिलता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *