Friday , 30 October 2026

आप पार्टी नेता और कार्यकर्ता गंदे पानी की बोतल मुख्यमंत्री पंजाब को देने हुए रवाना

30 मई। दूषित पानी के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पंजाब आम आदमी पार्टी प्रधान डॉ बलबीर सिंह के नेतृत्व में MLA हॉस्टल से मुख्यमंत्री निवास स्थान की तरफ गंदे पानी की बोतल लेकर मुख्यमंत्री को देने के लिए रवाना हुए। पुलिस ने उन्हें MLA हॉस्टल से निकलते ही रोक दिया और बाद में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर बसों में बैठाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान डॉक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से दूषित पानी को लेकर मिलने के लिए समय मांगा था पर मुख्यमंत्री के पास देने के लिए समय ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां गरीब लोग दूषित पानी के कारण मर रहे हैं और मुख्यमंत्री तानाशाह वाली सरकार चला रहे हैं। जिसमें किसी की सुनवाई नहीं है।

आज के इस प्रोटेस्ट में सुखपाल सिंह खैहरा की अनुपस्थिति के कारण प्रोटेस्ट में कुछ खास जान नजर नहीं आ रही थी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता बिखरे बिखरे से नजर आ रहे थे। यहां तक कि उकसाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा पानी की बौछार या कोई लाठी चार्ज नहीं किया गया और सिर्फ उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *