नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025: महंगाई से जूझ रहे छोटे व्यापारियों, होटल-रेस्टोरेंट मालिकों और ढाबा संचालकों के लिए राहत की खबर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹33.50 की कटौती की है। नई दरें आज से देशभर में लागू हो चुकी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाला सिलेंडर अभी भी अप्रैल 2025 की बढ़ी हुई दर पर ही मिल रहा है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं
अप्रैल 2025 में ₹50 की बढ़ोतरी के बाद से घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वर्तमान रेट इस प्रकार हैं:
-
दिल्ली: ₹853
-
मुंबई: ₹852.50
-
कोलकाता: ₹879
-
चेन्नई: ₹868.50
होटल और ढाबों को मिलेगी बड़ी राहत
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में आई इस कटौती से खाद्य व्यवसायों की लागत घटेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इसका असर बाहर खाने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ेगा और आम लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
