रोहतक, 19 अक्तूबर: रोहतक में पत्रकारों से मुखातिब हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। प्रदेश सरकार पर किया कटाक्ष। भजापा सरकार को बताया यू टर्न वाली सरकार। भाजपा सरकार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी नसीहत बोले अंधी, बहरी, गूंगी बनी बैठी है, आंखें, कान व जुबान खोले।
बता दें रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा भाजपा सरकार ने धरातल पर कोई काम नहीं किया। वहीं इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने बातों ही बातों में भाजपा को नसीहत दे डाली और बोले सरकार का काम सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं बल्कि जनहित में काम करना होता है।
वहीं इस दौरान हुड्डा ने भाजपा सरकार को कई अन्य मुद्दों पर घेरा जिसमें पराली की समस्या सहित डीजल पर जीएसटी लागू करने सम्बन्धी अन्य शामिल रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस दौरान इनेलो को भी नहीं बक्शा और उसे भी घेरे में लेते हुए कहा कि इनेलो चुनाव तक पूरी तरह साफ़ हो जाएगी।
आपको बात दें भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में पत्रकारों से बता कर रहे थे जहाँ उन्होंने मौजूदा सरकार के साथ साथ इनेलों पर भी निशाना साधा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
