29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारियों के सिलसिले में जींद पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तवर। जींद पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर तंवर ने रैली के सम्बन्ध में चर्चा की। बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू हो तंवर ने बताया कि इस बार रैली में पगड़ियों के रंगों का खेल दिखाई नहीं देगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रेस वार्ता में अशोक तंवर ने कहा कि इस रैली के लिए हरियाणा से 50000 लोगों को ले जाने की ड्यूटी सभी नेताओं को दी गई है और सभी कार्यकर्ताओं को रैली से सम्बन्धित हिदायत दी गई है कि इस बार कोई भी नेता लाल गुलाबी, पगड़ी में अपने समर्थकों को दिल्ली लेकर नहीं आएगा वहीं अशोक तवर ने इनेलो बसपा गठबंधन पर उंगली उठाते हुए इस गठबंधन को मज़बूरी बताया। क्योंकि बसपा का कोई जनाधार था नहीं और इनेलो अपनी जमीन होती जा रही थी लेकिन यह दोनों पार्टियों के कुछ नेताओं के सिद्धांतों से हटकर किया गया गठबंधन है इसलिए अब देखना होगा कि हाथी किस करवट बैठेगा।
तवर ने कहा कि देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है और रोज़ाना कहीं ना कहीं बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं और आम जनमानस मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुका है और अब तो विदेशों में भी मोदी की लोकप्रियता खत्म हो चुकी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
