उतरप्रदेश से यमुनानगर में लकडी लेकर आए 35 वर्षीय ड्राइवर की आढती की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। शव को देख कर लगता है की हत्या किसी तेजधार हथियार से की गई है। सुचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार साहरनपुर के गांव ननदा बेगमपुर का रहने वाला 35 वर्षीय अब्बास गांव के ही लकडी के ठेकेदार मून्तजीर की लकडी की ट्रैक्टर- ट्राली लेकर यमुनानगर लक्कड मंडी में लकडी लेकर आया था। अब्बास ट्रैक्टर-ट्राली पर ड्राइवर का काम करता है। रात को करीब दो बजे वह यमुनानगर-सहारनपुर स्थित पांसरा के नजदीक एक आढती की दुकान पर लकडी से भरी ट्रैक्टर ट्राली लगाकर दुकान में सो गया। सुबह उसका शव आढती की दुकान से खून में लथपथ मिला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
