Saturday , 12 September 2026

अम्बाला नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल,घटिया रेहड़ियों ने बढ़ाई कर्मचारियों की परेशानी

अम्बाला,19 दिसंबर (गर्ग) : नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इसी वर्ष सफाई कर्मचारियों को दी गई रेहड़ियों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सफाई कर्मचारी इन रेहड़ियों से नाखुश हैं और अब खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सतपाल ने आरोप लगाया है कि निगम ने जो रेहड़ियां कर्मचारियों को उपलब्ध करवाईं, वे बेहद घटिया गुणवत्ता की हैं और एक साल भी नहीं टिक पाईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

घटिया रेहड़ियों ने बढ़ाई कर्मचारियों की परेशानी

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि खरीदारी के समय जो सैंपल दिखाए गए थे, वे पूरी तरह अलग थे और असल में दी गई रेहड़ियां मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इन खराब रेहड़ियों के कारण सफाई का काम प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्क्रैप में पड़ी नई रेहड़ियां

नगर निगम द्वारा वितरित कई नई रेहड़ियां अब स्क्रैप एरिया में पड़ी हुई हैं। निगम ने इन्हें सही तरीके से उपयोग में लाने के बजाय स्क्रैप में डाल दिया है। जब इस मामले पर निगम अधिकारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने केवल रेहड़ियों को सही ढंग से रखने की बात कही।

 

सफाई कर्मचारियों की मांग

सफाई कर्मचारियों ने निगम से मांग की है कि इन खराब रेहड़ियों को बदला जाए और भविष्य में ऐसी किसी भी खरीदारी से पहले उनकी गुणवत्ता की सख्ती से जांच की जाए।

सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सतपाल का बयान:

“रेहड़ियां बेहद घटिया क्वालिटी की हैं। निगम ने सस्ते और कमजोर सामान से बनी रेहड़ियां खरीदकर कर्मचारियों को दे दीं। इससे हमारा काम प्रभावित हो रहा है। हम चाहते हैं कि निगम इस पर कार्रवाई करे।”

 

निगम अधिकारी का बयान:

सुशील, असिस्टेंट सैनेटरी इंस्पेक्टर ने कहा, “स्क्रैप में रखी गई रेहड़ियों को व्यवस्थित किया जा रहा है। जहां तक कर्मचारियों की शिकायत है, उस पर उचित कदम उठाए जाएंगे।”

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *