Thursday , 10 September 2026

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वतन वापस लाने के लिए अभियान ज़ोरो पर, 19 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ानें

नेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज आठवां दिन है। तो वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीय को वापस देश लाने के लिए सरकार का अभियान ज़ोरो पर है। इसी चरण में भारतीय वायुसेना, भारतीय विमानन कंपनियों की कुल 19 फ्लाइट्स 3726 भारतीयों को वापस भारत लेकर आएंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिंधिया ने ट्विटर पर दी जानकारी

सिंधिया ने ट्विटर पर बताया कि, ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत भारतीय वायु सेना, ‘एअर इंडिया’ तथा ‘इंडिगो’ रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से गुरुवार को आठ उड़ानें संचालित करेंगे। निकासी अभियान में भारतीय वायु सेना अपने ‘सी-17’ सैन्य परिवहन विमान का इस्तेमाल कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, ‘इंडिगो’ रोमानिया के सुसिवा शहर से दो उड़ानों और ‘स्पाइस जेट’ स्लोवाकिया के कोसिस शहर से गुरुवार को एक उड़ान का संचालन करेगी। भारतीय वायु सेना, ‘गो फर्स्ट’ और ‘एअर इंडिया’ हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से पांच विमानों का संचालन करेंगे। वहीं, ‘इंडिगो’ पोलैंड के ज़ेज़ॉ से तीन उड़ानों का संचालन करेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *