पंजाब डेस्क- क्या आपने कभी सोचा है कि, कभी आपका फोन भी आपकी मौत का कारण बन सकता है अगर नही तो इस खबर को जरिए हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप लोग भी सत्ते में आ जाएंगे बता दें, घटना पंजाब के अमृतसर से सामने आई है जहां पर हत्या की वजह एक आईफोन बना।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अमृतस जिले के गांव गुजरपुरा में रविवार को हुई थॉमस की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस इस कत्ल की वजह को सुनने के बाद हैरान है क्योंकि, कत्ल की वजह एक आईफोन था जो मृतक बेचने गया था। खरीदने वाले आरोपी का आईफोन देख कर मन बदल गया। पैसे देने की बजाए उसने थॉमस का कत्ल कर शव को खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More Stories:
कत्ल की वजह महंगा आईफोन
जांच में सामने आया है कि, कत्ल की वजह मृतक थॉमस का महंगा आईफोन था जो वह बेचने के लिए घर से निकला था और आरोपी सनी के पास गया था। सनी ने आईफोन का सौदा कर लिया और पैसे देने के समय उसकी नीयत बदल गई। उसने थॉमस का कत्ल कर उसके शव को खेतों में फेंक दिया। डीएसपी के मुताबिक सनी को गिरफ्तार कर उसके पास से आईफोन बरामद कर लिया है। इस मामले में गहन जांच की जा रही है। अगर इस कत्ल में कोई और दोषी पाया गया तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
