Monday , 2 November 2026
अनिल विज ने नागरिक अस्पताल अंबाला में MRI और CT स्कैन सेंटर के स्टाफ को लगाई कड़ी फटकार

अनिल विज ने नागरिक अस्पताल अंबाला में MRI और CT स्कैन सेंटर के स्टाफ को लगाई कड़ी फटकार

अंबाला, 9 जुलाई 2025: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज आज दोपहर अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में अपने पैर के अंगूठे का एक्स-रे करवाने पहुंचे। लेकिन अस्पताल की व्यवस्था देखकर वे खुद को रोक नहीं सके और मौके पर ही MRI और CT स्कैन सेंटर के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विज को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सेंटर में जांच करवाने के बाद मरीजों को चार-चार दिन बाद रिपोर्ट दी जा रही है, जिससे उन्हें इलाज में देरी हो रही है। इस पर मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा:

“अगर अब किसी मरीज को रिपोर्ट में देरी हुई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मरीज को उसी दिन रिपोर्ट मिलनी चाहिए। सेंटर को तुमने मज़ाक बना रखा है।”

उन्होंने सेंटर स्टाफ को याद दिलाया कि यह PPP (Public-Private Partnership) मोड पर चल रहा है, जिसका मतलब है जनता, निजी संस्था और सरकार की साझेदारी, लेकिन स्टाफ खुद को मालिक समझ बैठा है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है।

मौके पर मौजूद पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल और अन्य अधिकारियों को विज ने निर्देश दिए कि हर मरीज का डिजिटल कार्ड बनना चाहिए, और उसकी जांच व रिपोर्ट की डेट व टाइम रजिस्टर में दर्ज होनी चाहिए। MRI, CT स्कैन, हार्ट सेंटर और डायलिसिस सेंटर — सभी में कंप्यूटराइज्ड सिस्टम अनिवार्य किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री को अस्पताल में सफाई व्यवस्था में भी खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि:

“सफाई में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

यह पहली बार नहीं है जब विज ने नागरिक अस्पताल की खामियों पर कड़ा रुख अपनाया हो। इससे पहले भी वे अस्पताल के एसी बंद और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *