हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि, अम्बाला में निर्माणाधीन आर्यभट्ट रीजनल साइंस सेंटर उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन साइंस सेंटर होगा जहां विज्ञान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बखूबी ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया सेंटर में फ्लाइट सिमुलेटर भी लगेगा जिसके जरिए लोग बिना हवाई जहाज में बैठे हवाई यात्रा का आनंद ले पाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टविद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से रोचक व अन्य जानकारियां दी जाएंगी’
साइंस सेंटर विद्यार्थियों के लिए सबसे लाभदायक होगा, जिन्हें साइंस गैलरी में लाइव वेदर के अलावा अंतरिक्ष विज्ञान, गणित एवं अन्य रोचक जानकारियां हासिल हो सकेंगी। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि, जीटी रोड पर 5 एकड़ भूमि पर 36 करोड़ रुपए की लागत से आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। साइंस सेंटर अपनी तरह का सबसे बड़ा व यूनिक रिजनल साइंस सेंटर होगा। तीन मंजिला बनने वाले साइंस सेंटर में विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से रोचक व अन्य जानकारियां दी जाएंगी, जिससे उनकी विज्ञान में रुचि और बढ़ेगी।

सेंटर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे- विज
बच्चों के अलावा अन्य वर्गों के लिए भी साइंस सेंटर भी विभिन्न जानकारियां होंगी। यह ऐसा साइंस सेंटर होगा, जिसमें लाइव वेदर को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा और वर्चुअल तरीके से भी अन्य जानकारियों को दर्शाया जाएगा। सेंटर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
Read More Stories
- VIDEO: बच्ची से Diwali का ग्रीटिंग पाकर खुशी से गद-गद हुए CM मनोहरलाल, खुशी से लगा लिया गले
- CM योगी की तालिबान को खुली चुनौती, कहा- भारत की तरफ बढ़े तो..
विज ने कहा कि, सेंटर के बनने से अम्बाला के लोगों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। साइंस सेंटर पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगा। हरियाणा के अलावा विभिन्न राज्यों से लोग इसे देख पाएंगे क्योंकि समूचे उत्तर भारत में यह साइंस सेंटर अलग किस्म का होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
