Sunday , 1 November 2026

जानिए क्या है खास कपिल शर्मा के शादी के कार्ड के साथ ?

चंडीगढ़ 5दिसंबर (पल्लवी बंसल) : कॉमेडियन कपिल शर्मा आज भले ही एक स्टार हैं लेकिन आज भी वो अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। जैसा कि हम जानते हैं जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करने जा रहे है कपिल ने अपने मेहमानों को खास अंदाज में इन्वाइट किया है। जी हाँ इनके शादी के कार्ड के साथ इन्होने स्पेशल तरह की मिठाईओं के साथ अपने मेहमानों को अपनी शादी में इनविटेशन भेजे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार उन्होंने लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियों, मेहमानों को निमंत्रण पत्र, बॉक्सेस और मिठाइयां भेजने के लिए एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान को चुना है. कपिल और उनकी भावी दुल्हन गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर को होने वाली अपनी शादी के लिए जालंधर के 60 साल पुराने दुकान लवली स्वीट्स, पंजाब फॉर स्वीट्स और लवली इमेजिनेशन को शादी का आमंत्रण पत्र डिजाइन करने और मिठाइयों के लिए चुना है। लवली स्वीट्स के मैनेजर नरेश मित्तल ने बताया की “हमारे नए कलेक्शन को देखने के लिए गिन्नी अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ आई थीं और उन्होंने हमारे डिजाइनों और प्रसेंटेशन स्टाइल को तुरंत पसंद कर लिया। गिन्नी और कपिल पारंपरिकता और आधुनिकता का बेहतरीन संयोजन चाहते हैं और हमारा भव्य शाही कलेक्शन इसेक लिए बिल्कुल उपयुक्त है” बता दें कि शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा, जिसमें जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *